Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः युवती की मौत पर बहन ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा,आरोपित गिरफ्तार


आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में बुधवार शाम एक युवती ने मकान के प्रथम तल पर कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदा बना आत्महत्या कर ली थी। मृतका की बहन ने प्रेमी पर शोषण करने और मारपीट करने का आरोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आशियाना के सेक्टर एम 1 में रहने वाली आकांक्षा गुप्ता के अनुसार उनकी बड़ी बहन शिवानी गुप्ता (42) को पराग रोड थाना कृष्णा नगर में रहने वाला वरुण श्रीवास्तव अपने प्रेमजाल में फंसा रखा था जोकि पहले से शादीशुदा है। उनकी बहन आरोपित के साथ ही वर्ष 2022 से रह रही थी।वरुण श्रीवास्तव का अन्य कई महिलाओ से नाजायज सम्बध है एंव कुछ माह पहले उसने इसकी शादी की बात बताई, जिसको सुनकट मेरी बहन का शारीरिक व आर्थिक शोषण कर रहा था । वरुण श्रीवास्तव शिवानी को घर से निकालने हेतु दबाव बना रहा था व जान से मारने की धमकी देता था, जिसे कारण शिवानी परेशान थी और बुधवार की शाम फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतका के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। छोटी बहन की शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |