लखनऊ: दुकान से घर लौट रहे युवक को बाइक सवार चार युवकों ने पीटा
July 30, 2026
आलमबाग। आशियाना इलाके में पांच दिन पूर्व रात्रि समय दुकान से घर लौट रहे युवक दो बाइक पर सवार चार दबंगों ने मिलकर सरेराह जमकर पिटाई कर दिए और धमकी देते हुए भाग निकले । आशियाना इलाके के सेक्टर एल में रहने वाली युवक की मां नीलम पत्नी अनिल वर्मा के अनुसार उनका बेटा सचिन 24 जुलाई की रात्रि करीब 11 बजे दुकान का काम खत्म कर घर लौट रहा था तभी बंगला बाजार में दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उनके बेटे की जमकर पिटाई कर दिए जिससे उनके बेटे के सर पर हाथ पर चोटे आ गई। लोकबंधु अस्पताल में इलाज के बाद पीड़ित युवक की मां ने आशियाना थाने पर पहुंच चार अज्ञात दबंगों के खिलाफ शिकायत की है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेन्द्र कुमार राय के अनुसार मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर हमलावर युवकों का तलाश किया जा रहा है।
.jpg)