Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः वृद्ध विधवा महिला पर दबंगों का अत्याचार जारी, नहीं दे रहे दबंग वृद्धा के हिस्से की जमीन, वृद्धा परेशान


प्रतापगढ़। सूबे का चर्चित जिला प्रतापगढ़ अपनी अनेको सुर्खियों में रहने के लिए तो विख्यात है ही इस लेवल पर वो आए दिन चार चांद लगाता ही रहता है प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पांडेय तारा में एक  अलग तरह का मामला प्रकाश में आया है जहां एक 80 साल की बृद्ध विधवा महिला अपनी ही जमीन के लिये दर दर भटक रही है और उसे न्याय दिलाने वाला कोई नहीं बात करते है जनपद प्रतापगढ़ के ग्रामसभा पाण्डेय तारा तहसील रानीगंज थाना फतनपुर का जहां एक 80 साल की विधवा वृद्ध महिला अपने ही जमीन के लिए जद्दोजहद कर रही है लेकिन अफसोस कि समाज मे समाज का ठेका लेने वाले इतने समाजसेवी कोई भी उसके काम नही आ रहे है यहाँ तक कि सम्बंधित थाना के जिम्मेदार अधिकारी भी यह कह रहे है कि इसे तुम भूल जाओ मामला है कि एक वृद्द विधवा महिला जो कि 80 साल की है उसकी पुस्तैनी जमीन जो कि उसके नाम है सारे कागजात उसके नाम है लेकिन उसे मिल नही रही है पूरा मामला है कि ये वृद्द विधवा महिला के पति चार भाई थे जिसमें एक जिंदा है इस महिला के पति का देहान्त 28 वर्ष पूर्व हो चुका है जिसका एक लड़का है वो भी बाहर रह कर अपनी रोजी रोटी कमाता खाता है जिसकी बटवारे की जमीन उसके हिस्से की उसे मिलनी चाहिए लेकिन उसके जेठ उस जमीन को उसे देने से इनकार करते हैं जिसको लेकर इस वृध्द महिला का बुरा हाल है आज मीडिया को इसकी जानकारी होने पर मामले का  खुलासा हुआ अब सवाल ये उठता है कि क्या इस कमजोर लाचार वृद्द विधवा महिला के साथ न्याय होते हुए इसकी जमीन इसे वापिस दिलाई जाएगी या फिर दबंग रसूखदार व बर्चस्व वाले लोगो के दबाव में इसके हक को मार दिया जाएगा क्या यही है उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जो कि न्याय के लिए जानी जाती है क्या यही है प्रतापगढ़ के एसपी जो ईमानदारी व न्याय के लिये जाने जाते है या फिर वही कहावत चरितार्थ हो रही है कि हाथी के दाँत खाने को और दिखाने के और होते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |