Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रा.इ. कॉलेज डामटा में जन सेवा शिविर का आयोजन! जनजन की सरकार, जनदृजन के द्वार सेवा पखवाड़ा में जनसेवा शिविर बना आमजन का सहारा


  • जनकल्याण को समर्पित सेवा पखवाड़ारू जनसेवा शिविर में विभिन्न सेवाएँ एक ही स्थान पर

उत्तराखड । प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सेवा, सुशासन और समर्पण ष्जनदृजन की सरकार, जनदृजन के द्वारष् सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड नौगांव के राजकीय इंटर कॉलेज डामटा में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। साथ ही प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश भी दिए गए।

शिविर में श्याम डोभाल उपाध्यक्ष राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी द्वारा ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को सुना। शिविर में कुल 07 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग द्वारा 45 लोगो का बीपी, शुगर व अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। राजस्व विभाग द्वारा 04 जाति प्रमाण पत्र, 07 हिस्सा प्रमाण पत्र, 01 जन्म प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगायी गयी। कृषि विभाग द्वारा 15 लोगों को कृषि उपकरण वितरित करते हुए योजनाओं की जानकारी प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 लोगों को पेंशन की जानकारी 01 को शादी अनुदान योजना की जानकारी उपलब्ध कराई। पंचायतीराज विभाग द्वारा 05 भूमि नकल, 01 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया, उद्यान विभाग द्वारा 05 लोगों को उद्यान कार्ड व 10 लोगो को सब्जी बीज वितरित किए। विद्युत विभाग द्वारा 05 विद्युत बिल जमा, 01 छैब्, 01 स्म् संबंधित कार्यवाही की। बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग, डेयरी विभाग, सहकारिता विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। 

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में ष्सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित जन सेवा शिविरों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया जा रहा है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। 

शिविर में श्याम डोभाल उपाध्यक्ष राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चैहान, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, बीडीओ विजेन्द्र चैहान, नोडल अधिकारी यशवंत कुमार काला सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |