Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न! स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार और सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को सुलभ इलाज की उपलब्धता के लिये जिलाधिकारी ने दिये महत्पूर्ण दिशानिर्देश


उत्तराखड। मंगलवार को जिला चिकित्सालय  में  चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में  पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, जीवनरक्षक उपकरणों की उपलब्धता, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और दवाओं की सुगम आपूर्ति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं समिति के सदस्यों द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही एवं अनुपालन आख्या की समीक्षा के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण पर चर्चा की गई तथा विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने, पार्किंग व्यवस्था विकसित करने, भवनों की मरम्मत एवं विद्युत री-वायरिंग, सोलर लाइट एवं जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने, ट्रॉमा सेंटर एवं चिकित्सालय परिसर में आवश्यक निर्माण कार्य, चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाओं का विस्तार, मरीजों के भुगतान की ऑनलाइन व्यवस्था तथा अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाए जाने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चैहान ने कहा कि जिला अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था का केंद्र बिंदु है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक गरीब व जरूरतमंद मरीज को गुणवत्तापूर्ण और त्वरित इलाज उपलब्ध होना चाहिए।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि जनपदवासियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा चिकित्सालय की आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत प्रस्तावों के शीघ्र क्रियान्वयन एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत, प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी. एस. पोखरियाल,वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष खुदलानी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |