Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शरीर में आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं ये फूड्स, डाइट में करें शामिल


आजकल लोगों की लाइफस्टाइल इतनी बिगड़ चुकी है कि लोगों में कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स देखने को मिल रही है। जिनमें शरीर में आयरन की कमी बहुत आम है। शरीर में आयरन की सही मात्रा होना अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। आयरन हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने का काम करता है,जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करती है। शरीर में इसकी कमी से एनीमिया, लगातार थकान, कमजोरी, सिरदर्द और स्किन का पीला पड़ना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपके शरीर में भी आयरन का लेवल कम हो रहा है, तो महंगी दवाइयों से पहले अपनी डाइट में सुधार करना सबसे असरदार तरीका है। यहां हम कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप अपनी डाइट में शामिल कर आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।
आयरन की कमी दूर करने वाले 6 सुपरफूड्स

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक और मेथी जैसी हरी सब्जियां आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं। 100 ग्राम उबले हुए पालक में लगभग 3.6 मिलीग्राम आयरन होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फोलेट और विटामिन-C खून बनाने में मदद करते हैं।

2. चुकंदर और अनार
चुकंदर में आयरन के साथ-साथ पोटैशियम और फाइबर भरपूर होता है। यह रेड ब्लड सेल्स को एक्टिव करने का काम करता है। जबकि अनार आयरन,कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है,जो खून में हीमोग्लोबिन का लेवल तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।

3. दालें और बीन्स
शाकाहारी लोगों के लिए दालें आयरन का बड़ा जरिया हैं। एक कप पके हुए राजमा या चने से शरीर को दिन की जरूरत का 20-30% आयरन मिल जाता है। इन्हें स्प्राउट्स के रूप में खाना और भी फायदेमंद होता है।

4. ड्राई फ्रूट्स और सीड्स
किश्मिश, खजूर, अंजीर और बादाम को रोजाना डाइट में शामिल करें। इसके अलावा कद्दू के बीज और तिल में भी भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। स्नैक्स के तौर पर इन्हें खाना बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

5. गुड़
गुड़ प्राकृतिक रूप से आयरन और मिनरल्स से भरा होता है। खाने के बाद छोटा सा गुड़ का टुकड़ा खाने से न केवल पाचन सुधरता है, बल्कि हीमोग्लोबिन भी बढ़ता है।

6. सोयाबीन और टोफू
सोयाबीन प्रोटीन के साथ-साथ आयरन का भी शानदार सोर्स है। अगर आप प्लांट-बेस्ड डाइट पर हैं, तो सोयाबीन या टोफू को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |