Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सावन के पूरे महीने का व्रत कैसे रखें? जानें सही नियम


हिंदुओं की आस्था का खास महीना सावन इस साल 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस महीने में श्रद्धालु भगवान शिव की उपासना करते हैं और व्रत रखते हैं। वैसे तो ज्यादातर श्रद्धालु सिर्फ सावन सोमवार के ही व्रत रहते हैं, लेकिन कुछ भक्त ऐसे भी हैं जो इस महीने के पूरे 30 दिन व्रत रहते हैं। कहते हैं जो भी व्यक्ति पूरे सावन माह व्रत रहकर भगवान शिव की विधि विधान पूजा करता है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। चलिए जानते हैं इस कठोर व्रत को रखने के नियम क्या हैं।
सावन व्रत का संकल्प कैसे लें?
सावन के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जलाएं। साथ ही बेलपत्र, भांग, धतूरा, इत्र इत्यादि चीजें अर्पित करें। इसके बाद हाथ में थोड़े से अक्षत और फूल लेकर पूरे महीने व्रत रखने का संकल्प लें।
संकल्प लेते समय आप अपनी मनोकामना भी कह सकते हैं। साथ ही ये भी बोलें कि आप व्रत किस तरह से रखेंगे एक समय भोजन करके या फिर फलाहार ग्रहण करके।
सावन व्रत के नियमसावन व्रत लोग कई तरीकों से रखते हैं। कोई एक समय सात्विक भोजन ग्रहण करते ये व्रत रहता है। इस विधि से रखे गए व्रत में श्रद्धालु सूर्यास्त के बाद बिना लहसुन-प्याज का भोजन खा लेते हैं।
कोई इस व्रत को सिर्फ फलाहार ग्रहण करके ही रखता है। इस तरह के व्रत में दिन भर सिर्फ फलाहारी चीजों जैसे आलू, जूस, दही, पनीर, चाय, कॉफी, मखाने इत्यादि का सेवन किया जाता है।
कुछ श्रद्धालु ये व्रत दिन में सिर्फ एक समय फलाहारी भोजन ग्रहण करते हुए रखते हैं। इस तरह के व्रत में अमूमन शाम के समय सिर्फ एक बार ही फलाहारी भोजन किया जाता है।
आप अपनी श्रद्धानुसार कैसे भी इस व्रत को धारण कर सकते हैं।
व्रत रखने वाले प्रतिदिन शिवलिंग पर जल जरूर अर्पित करें। साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भांग, सफेद चंदन भी चढ़ाएं।
प्रतिदिन ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें और जमीन पर सोएं।
सावन में जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े और पैसों का दान भी जरूर करें।
सावन व्रत में क्या खाएं क्या नहीं?

अगर आप सावन में फलाहारी व्रत रख रहे हैं तो केला, सेब, पपीता, आम, अनार जैसे मौसमी फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा ड्राई फ्रूट्स, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगीरा, डेयरी उत्पादों, साबूदाना, समा के चावल, मखाने, लौकी, शकरकंद, टमाटर, जीरा, हरी मिर्च, अदरक, चाय, सेंधा नमक और कॉफी का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आप एक समय भोजन करने वाला सावन व्रत रह रहे हैं तो शाम में सात्विक भोजन खा सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |