Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चाँदपुर: शक्ति भारद्वाज मित्तल ने बहापुर में सुनी जन समस्याएं


चाँदपुर। हर गांव हमारा गांव अभियान के अंतर्गत ग्राम चमनपुरा उर्फ बहापुरा (शक्ति केंद्ररू वोहरा, मंडलरू बास्टा) में भाजपा की सक्रिय जननेत्री शक्ति भारद्वाज मित्तल ने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गांव के प्रत्येक परिवार से संवाद कर स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। गांव के वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा है और जनसेवा उनका संकल्प है। शक्ति भारद्वाज मित्तल ने ग्रामीणों को केंद्र सरकार के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि हर गांव हमारा गांव अभियान का उद्देश्य प्रत्येक गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझना, उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना तथा विकास की गति को और मजबूत बनाना है।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने शक्ति भारद्वाज मित्तल का आत्मीय स्वागत किया और क्षेत्र के विकास को लेकर अपने सुझाव भी साझा किए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |