Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढ: खाद्य संकट व पेट्रोल डीजल के एथेनॉल के मिलावट के विरोध में कमेरवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन



प्रतापगढ। जिले में मंगलवार को अपना दल कमेरावादी ने जिला मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन’उक्त धरना प्रदर्शन में किसानों के खाद्य संकट और पेट्रोल में एथेनॉल मिलावट के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर अद कार्यकर्ताओं ने तीन सूत्रीय मांग पत्र महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को श्रीमान जिला अधिकारी द्वारा दिया गया।

अपना दल कमेरावादी ने किसानों को कृषि कार्य हेतु समय पर व पर्याप्त मात्रा में खाद उर्वरक उपलब्ध कराने तथा पेट्रोल डीजल में किया जा रहे एथेनॉल मिलावट पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। जनपद के समस्त विधानसभाओं से जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने ष्किसानों को खाद उपलब्ध कराओष् ष्प्रदेश में खाद संकट क्योंष् ष्बीजेपी सरकार जवाब दोष् ष्इथेनॉल मिलावट की दुश्वारियां का जिम्मेदार कौनष् ष्जवाब दो जवाब दोष् ष्कालाबाजारी जमाखोरी और मिलावट पर रोक लगाओष् आदि नारे लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया।

इस दौरान राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट अशोक कुमार पटेल जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार धान की रोपाई के समय किसानों को खाद उर्वरक उपलब्ध नहीं कर पा रही है इसके लिए किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है साधन सहकारी समितियां पर खाद न मिलने से किसानों को बाजार से महंगे दामों पर ब्लैक खाद उर्वरक खरीदनी पड़ रही है जिससे किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल की मिलावट से बड़ी संख्या में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन खराब हो रहे हैं उनके माइलेज में भी कमी आ रही है इससे भी आम आदमी बुरी तरीके से प्रभावित है जनता के बुनियादी जरूरत पर सरकार की नाकामियों के कारण उत्पन्न हो रही दुश्वारियां से जनता काफी परेशान है और इससे बेफिक्र डबल इंजन की सरकार भावनात्मक मुद्दों को उठाकर ध्रुवीकरण करके वोटो की गुणा गणित ठीक करने में लगी हुई है लेकिन जनता अब समझ रही है इसलिए सरकार में रहना है तो आम जनता के हितों का ध्यान रखना होगा वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जाता है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश चंद्र पटेल जिला अध्यक्ष, जय कौशल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मंच, प्रदेश सचिव किसान मंच राजेंद्र प्रसाद फौजी, विधिमंच प्रदेश सचिव राम सरोजन वर्मा, संत कुमार पटेल प्रदेश सचिव किसान मंच, जिला महासचिव रामपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, विनोद पटेल अधिवक्ता जिला कोषाध्यक्ष, बौद्धिक मंच के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, व्यापार मंच जिला अध्यक्ष आत्माराम पटेल, किसान मंच जिला अध्यक्ष इंद्र बहादुर पटेल, किसान मंच जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल, नगर अध्यक्ष दीनानाथ वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष पट्टी रामसुख, विधानसभा अध्यक्ष सदर राजेश कुमार एडवोकेट, विधानसभा अध्यक्ष विश्वनाथगंज राकेश कुमार वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष रानीगंज रामकुमार पटेल, विधानसभा महासचिव विश्वनाथगंज मुलायम सिंह पटेल, छोटेलाल पटेल, श्री विपत राम पटेल अधिवक्ता, रविशंकर पटेल एडवोकेट, सुरेश पटेल, यशवंत पटेल पूर्व मीडिया प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |