Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः वादकारियों को पूर्ण न्याय की प्रतिबद्धता के साथ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियो का समारोहपूर्वक हुआ शपथ ग्रहण! सांसद प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना व शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी की ओर से वकीलों को मिली सौगातें, खिले चेहरे


नव निर्वाचित कार्यकारिणी से अपर जिला जज ने न्यायिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में सशक्त भूमिका पर दिया जोर

लालगंज/प्रतापगढ। स्थानीय लालगंज तहसील परिसर में मंगलवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी एवं विधायक आराधना मिश्रा मोना के पुत्र राघव मिश्र तथा नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद खान, उपाध्यक्ष नामवर सिंह, महामंत्री शिवरंजन यादव, कोषाध्यक्ष अतुल सिंह, सह मंत्री सचिन पाण्डेय, आय-व्यय निरीक्षक संतोष तिवारी, तथा कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार मिश्र, निर्भय शुक्ला, चंद्रप्रकाश शुक्ला, प्रशांत पटेल व कमलराज पटेल को पद का प्रतिज्ञान कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कहा कि अधिवक्ता समाज के वंचित तबके को न्याय दिलाने के सशक्त प्रहरी हैं। उन्होने विधायक निधि से परिसर में वादकारी शेड के लिए बीस लाख रूपये तथा लालगंज में ज्ञानार्जन के लिए ईलाइब्रेरी की सौगात भी प्रदान की। वहीं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के पुत्र राघव मिश्र ने सांसद प्रमोद तिवारी तथा विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं सौंपी। उन्होने सांसद एवं विधायक की ओर से अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए दस लाख रूपये प्रदान किये जाने का भी ऐलान किया। राघव ने अधिवक्ताओ को संविधान की सुरक्षा तथा लोगों के अधिकार को बचाने में सबसे अग्रणी भूमिका का द्योतक ठहराया। अति विशिष्ट अतिथि लालगंज के अपर जिला जज रघुवीर सिंह राठौर ने कहा कि बार और बेंच के समन्वय में न्याय की अवधारणा मजबूत हुआ करती है। एडीजे रघुवीर सिंह ने अधिवक्ताओं से न्यायिक कामकाज के वातावरण को सुदृढ़ बनाने में सशक्त योगदान का आहवान किया। विशिष्ट अतिथि सिविल जज अशोक कुमार ने कहा कि जरूरतमंद को सही समय पर न्याय उपलब्ध कराना ही न्यायिक प्रणाली की अवधारणा है। अध्यक्षता करते हुए एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने अधिवक्ताओं से कानून के क्षेत्र में नियमित अध्ययन की अभिरूचि बढ़ाने को कहा। विशिष्ट वक्ता सीओ राजीव द्विवेदी ने शांति के वातावरण को बनाए रखने में प्रबुद्ध वर्ग के वैचारिक योगदान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने नए अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी को विधिवत पद भार ग्रहण कराया। नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी ने अतिथियो को कार्यकारिणी के पदाधिकारियो के साथ बाबा घुइसरनाथ जी का चित्र एवं अंगवस्त्रम तथा बुकें प्रदान कर सम्मानित किया। वही नव निर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा चुनाव समिति के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राधारमण शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ल गुडडू, शासकीय अधिवक्ता हरिशंकर द्विवेदी, समाजसेवी राजेन्द्र द्विवेदी, समाजसेवी पं0 केदारनाथ तिवारी को भी विधि के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया। सशक्तीकरण के क्षेत्र में अधिवक्ता गीता सिंह, हिना अंसारी, आभा दुबे, शिखा तिवारी, अनीता चैरसिया को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। संचालन पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने किया। समारोह को सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ईओ इन्द्र प्रताप, सीओ चकबंदी अविनाश पाण्डेय, विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने भी संबोधित किया। पूर्व अध्यक्ष राधारमण शुक्ल ने संघ की उपलब्धियो पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद खान एवं संयोजन उपाध्यक्ष नामवर सिंह व महामंत्री शिवरंजन यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, बृजेश द्विवेदी, छोटे सिंह, रामेश्वर प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, रमाशंकर तिवारी, अनूप पाण्डेय, बेनीलाल शुक्ल, दिनेश मिश्र, सुरेंद्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, भास्कर शुक्ला, अजय शुक्ला, प्रभाकर पाल, प्रवीण शुक्ला, कमाल अहमद, मो0 असलम, अशोक मौर्य, राहुल तिवारी, कपिल तिवारी, हरिश्चंद्र पाण्डेय, विपिन शुक्ला, शिव नारायण शुक्ल, सुरेश मिश्र मदन, सूर्यकांत निराला, शेष तिवारी, सुशील शुक्ल, संतोष पाण्डेय, कालिका प्रसाद पाण्डेय, लाल अंकित प्रताप सिंह, नीरज सिंह, पारसनाथ सरोज आदि अधिवक्ता रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |