लखनऊ। शनिवार को जन उद्घोष व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश का शपथ ग्रहण समारोह एवं संवाददाता सम्मेलन जानकीपुरम विस्तार स्थित लोटस पार्टीको लॉन में भव्य रूप से आयोजित किया गया। नव गठित व्यपार मंडल का अस्तित्व मे आने का शनिवार को पहला यादगार दिन था।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश, जिला, महानगर एवं विभिन्न इकाइयों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि डॉ. विवेक सिंह तोमर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य अतिथि डॉ. नीरज बोरा ने व्यापारियों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनके हितों के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जन उद्घोष व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस गरिमामयी समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
