Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


उत्तराखड । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने सोमवार को कोषागार परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश नियंत्रण, सीलों की स्थिति तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था हर समय चाक-चैबंद बनाए रखने, सभी अभिलेखों का नियमित एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल सहित निर्वाचन शाखा एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |