Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् अभियान के तहत गरुड़ में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, मा0 मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया जनसंवाद


उत्तराखड । उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मा0 मंत्री राम सिंह कैड़ा का गरुड़ विकासखंड के माथरों-पतली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में श्सेवा पखवाड़ेश् के तहत आयोजित श्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् कार्यक्रम में आगमन पर जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

सेवा, सुशासन एवं विकासश् पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित इस बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन पत्र, बाल विकास विभाग ने महालक्ष्मी किट वितरित की, जबकि उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं एमएसएमई के तहत 95.22 लाख के ऋण स्वीकृत एवं वितरित किए गए। अन्य विभागों ने भी अपनी विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान किया।

शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, दुग्ध विकास, स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। साथ ही दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, किसान, युवा एवं जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से भी आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई।

इस अवसर पर मा0 मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि श्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में प्राप्त सभी जन शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जब तक सभी शिकायतों का पंजीकरण एवं आवश्यक कार्रवाई पूर्ण न हो जाए, संबंधित अधिकारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के दौरान मा0 मंत्री ने आमजन की शिकायतें एवं समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक पार्वती दास व सुरेश गढ़िया ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पलायन आयोग के सदस्य अनिल सिंह शाही, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रभा गढ़िया, ब्लाक प्रमुख किशन सिंह बोरा, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, गीता ऐठानी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोहर लाल, पूरन सिंह शाही, जनार्दन लोहनी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, कार्यक्रम के नोडल अधिकारीध्प्रबंधक उद्योग विभाग अमित सिंह रावत समेत जिला स्तरीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |