Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: चोरी की ट्रैक्टर-ट्रॉली गैंग का पर्दाफाश! दो अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, एक ट्रैक्टर व दो चोरी की ट्रॉलियां बरामद


शुकुलबाजार /अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुकुल बाजार पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष विवेक वर्मा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शाहिल निवासी राजघाट सराय, थाना सुबेहा (बाराबंकी) तथा मोहम्मद जहीर निवासी सिदौली रामपुर, थाना बछरांवा (रायबरेली) को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक । 


एसीईडीआई-450 ट्रैक्टर (यूपी 32 जेबी 6496) तथा दो ट्रॉलियां बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 3ध्4 जुलाई की रात पूरे रग्घू शुक्ल का पुरवा, मवैया रहमतगढ़ से एक सफेद ट्रॉली, 8/9 जुलाई की रात बाराबंकी के पाताल पुरवा से एक नीली ट्रॉली तथा कमालपुर, लखनऊ से उक्त ट्रैक्टर चोरी किया था।इस मामले में थाना शुकुल बाजार पर पहले से दर्ज मुकदमा संख्या 181/2026 में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में  थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों और उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |