जामो: लोहे की जंजीर और ठोस पत्थर से जकड़ा मिला शव
July 19, 2026
जामो/अमेठी। रात्रि लगभग 9 बजे लोहे से की जंजीर ठोस पत्थर जकड़ा शव मिला ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे में पैक शव को शारदा सहायक खंड 49 नहर से निकलवाया बाहर देखने से यह पता चला देखने को मिला केशव लोहे की जंजीर से एक पत्थर के सहारे जकड़ा हुआ है। बोरी में भरी जंजीर से जकडी पत्थर से बंधे अज्ञात लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई लोग कई तरह की बातें करने लगेकई दिन पुराना बताया जा रहा है शव, मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा,है जो लाश मिली है यह लाश किसी पुरुष की है जिसका हुलिया इस प्रकार से है। लाश को देखने से मृतक व्यक्ति की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष प्रतीत होती आंखों में चोट के निशान, मुंह खुला हुआ, दाहिने हाथ में कड़ा, नीचे काले रंग की शर्ट, गले में काला धागा, फुलशर्ट नीले और सफेद लाइन में,घटनास्थल पर एसओजी ने पहुंच करके जांच पड़ताल किया है उपरोक्त लाश थाना जामो से लगभग चार-पांच किलोमीटर की दूरी पर बंधवा स्थित बंधवा से शारदा सहायक खंड 49 से यह लाश बरामद की गई है। जामो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, शव की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया और आस-पास के थानों की भी मदद ली जा रही है, ताकि युवक की पहचान हो सके। पुलिस इस मामले की हत्या और शव को छिपाने के एंगल से विस्तृत जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
