Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

देश में कई जगहों पर भूकंप के झटके, कांप उठी धरती



देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार देर रात रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का हल्का भूकंप आया. वहीं मणिपुर में सोमवार (13 जुलाई) सुबह 3.9 की तीव्रता का भूकंप आया. इसकी वजह से लोगों में दहशत फैल गई. हालांकि किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने भूकंप को लेकर जानकारी दी. एनसीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी शेयर करते हुए बताया, बारामूला में भूकंप देर रात दो बजे आया. इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. इससे पहले फरवरी में भी बारामूला जिले में रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया था. उस समय जिले का पट्टन क्षेत्र भूकंप का केंद्र था.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, सोमवार सुबह तड़के मणिपुर के कामजोंग जिले में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप सुबह 6.32 बजे 80 किलोमीटर की गहराई पर आया. इसका केंद्र कामजोंग जिले में इम्फाल से लगभग 31 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में स्थित था. अहम बात यह भी है कि भूकंप के कारण किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

मणिपुर से पहसे आंध्र प्रदेश के तट के पास बंगाल की खाड़ी में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए. इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.5 मापी गई. भूकंप के झटके विशाखापट्टनम शहर के कई हिस्सों में महसूस किए गए. यह भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5.05 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में आया. इसका केंद्र काकीनाडा तट से करीब 225 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में था.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |