कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश ?
July 13, 2026
जून 2026 भारत के मानसून इतिहास का सबसे सूखा महीना रहा. देशभर में 40% बारिश की कमी ने चिंता बढ़ा दी थी. लेकिन जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून ने ऐसी करवट बदली कि 9 जुलाई तक यह घाटा घटकर 14% पर आ गया. मुंबई में रिकॉर्ड बारिश हुई, मध्य और पश्चिमी भारत में अच्छी बारिश हुई. हालांकि, राहत मिली, लेकिन यह लंबी नहीं टिकी. 13 जुलाई 2026 तक एक बार फिर मानसून सुस्त पड़ गया और बारिश का घाटा बढ़कर 18% हो गया.
मौसम विभाग IMD के मुताबिक, 30 जून 2026 को देश में 40% बारिश की कमी थी, बीते 126 सालों का पांचवां सबसे सूखा जून रहा था. लेकिन फिर 1 जुलाई से मानसून ने जोर पकड़ा. 9 जुलाई तक पूरे देश में 205 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 233.1 मिमी से 14% कम थी. मुंबई के जलाशय 10% से बढ़कर 49% भर गए, दिल्ली-NCR में भारी बारिश हुई, मध्य और पश्चिम भारत में अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई.
मानसून ने सबसे ज्यादा सुस्ती पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में दिखाई, जहां 37% की कमी दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा मार इसी इलाके में पड़ी है. IMD के मुताबिक, बिहार में 53% कमी, झारखंड में 43%, मणिपुर और मिजोरम में 42% तक बारिश की कमी रही है. हालांकि, IMD ने अगले 2-3 दिनों में पूर्वोत्तर, बंगाल और बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है.
इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, मणिपुर और पश्चिम बंगाल भी बारिश को तरस रहे हैं. इन 15 राज्यों में से कुछ में तो कमी 73% तक पहुंच गई है. सबसे ज्यादा प्रभावित पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का क्षेत्र है, जहां 37% की भारी कमी दर्ज की गई है.
कुछ जिलों में तो 73% तक की कमी दर्ज की गई. दूसरी ओर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और ओडिशा में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई. ओडिशा में 12% अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई.
पर्यावरणविद सुभाष सी पांडे कहते हैं, 'मानसून ट्रफ एक कम दबाव की पट्टी है जो आमतौर पर मध्य भारत से होकर गुजरती है. यह अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी खींचकर बारिश कराती है. लेकिन इन दिनों यह ट्रफ हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गई है. इसकी वजह से नमी वाली हवाएं मध्य और दक्षिण भारत तक नहीं पहुंच पातीं और वहां सूखा पड़ जाता है. जब तक यह ट्रफ वापस अपनी सामान्य स्थिति में नहीं आती, तब तक बड़े इलाकों में बारिश नहीं होगी.'
मानसून की देरी और जून में सूखे का सीधा असर खरीफ फसलों की बुआई पर पड़ा है. सभी प्रमुख फसलों का बोया गया क्षेत्र पिछले साल की तुलना में कम है. इसकी वजह है मानसून कोर क्षेत्र, जहां सिंचाई सीमित है और किसान बुआई के लिए मानसून पर निर्भर हैं. अब भी बड़ी बारिश की कमी का सामना कर रहा है.
शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 111 उच्च-प्राथमिकता वाले जिले हैं, जहां सिंचाई कवरेज 25% से कम है. लगभग 60% किसान खरीफ फसल के लिए मानसूनी बारिश पर निर्भर हैं.
2026 का मानसून बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है. जून में 40% की भारी कमी, जुलाई के पहले हफ्ते में राहत और फिर 13 जुलाई तक घाटा बढ़कर 18% होना अल नीनो इफेक्ट है. सबसे बुरी स्थिति पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत की है, जहां 37% की कमी ने खरीफ फसलों को गहरा नुकसान पहुंचाया है. 15 राज्य 20% से ज्यादा कम बारिश झेल रहे हैं.
