संग्रामपुर: पूर्व जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
July 02, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की दो पाली सकुशल संपन्न हुई। जिले के परीक्षा केंद्र 7205 इण्टर कॉलेज कालिकन धाम में पहले दिन की परीक्षा में प्रथम पाली में पंजीकृत 384 अभ्यर्थियों में 347 अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर परीक्षा दी वहीं दूसरी पाली में 351 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे अमेठी जिले के पूर्व जिलाधिकारी जगत राज तिवारी और जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश द्विवेदी ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया उन्होंने परीक्षा केंद्र पर साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था सीसीटीवी कैमरे का निरीक्षण किया तत्पश्चात उन्होंने स्थानीय सुप्रसिद्ध मंदिर कालिकन धाम पहुंचकर मां कालिका की पूजा अर्चना भी की । पूर्व जिला अधिकारी अमेठी जगत राज तिवारी शिक्षक पात्रता परीक्षा में जिला पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में डा गोपाल कृष्ण शुक्ला परीक्षा केंद्र प्रभारी करुणेश सिंह खंड शिक्षा अधिकारी संग्रामपुर शशांक मिश्रा व्यवस्था देख रहे प्रधानाचार्य आरपी सिंह सुरक्षा व्यवस्था में थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह थाना संग्रामपुर व पीपरपुर पुलिस बल तैनात रहा।
