लंभुआ /सुलतानपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (मत्स्य) डॉ. संजय निषाद मंगलवार, 14 जुलाई को सुलतानपुर के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बूथ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देना है। ष्चलो बूथ मजबूत करें, निषाद समाज को मजबूत करेंष् के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और सामाजिक एकता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।
इस अवसर पर सेवार्थम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक तथा लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के निषाद पार्टी नेता डॉ. आशीष तिवारी ने जिले के सभी बूथ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं निषाद समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और समाज के सम्मान, अधिकार तथा राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है’।
सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों का दावा है कि यह सम्मेलन संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
.jpg)