Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः जन चैपाल में विभाग नदारद, शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण निराश लौटे! न्याय गांव की ओर की मंशा पर सवाल, ग्राम सचिव के रवैये को लेकर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी


लंभुआ/ सुलतानपुर। विकासखंड लंभुआ की ग्राम सभा मदनपुर पनियार स्थित नवनिर्मित सचिवालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जन चैपाल अपेक्षित उद्देश्य पूरा नहीं कर सकी। शासन की मंशा के अनुरूप विभिन्न विभागों की मौजूदगी में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण होना था, लेकिन अधिकांश विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे। इसके चलते अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों को बिना समाधान के ही वापस लौटना पड़ा।चैपाल में ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार मिश्रा, ग्राम सचिव शारदा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री आरती तथा जल जीवन मिशन के प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे। वहीं बिजली, पुलिस, राजस्व तथा अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। उपस्थित ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, कानून-व्यवस्था और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामलों को उठाया, लेकिन संबंधित अधिकारी नहीं होने के कारण किसी भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सका।ग्रामीणों का कहना है कि कार्यक्रम का न तो पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया गया और न ही सभी विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की गई। उनका आरोप है कि इसी वजह से चैपाल केवल औपचारिकता बनकर रह गई और शासन की ष्न्याय गांव की ओर की मंशा धरातल पर साकार नहीं हो सकी।

कार्यक्रम के बाद कई ग्रामीणों ने ग्राम सचिव शारदा देवी के कार्य व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना जाता और शिकायतों के समाधान में अपेक्षित रुचि नहीं दिखाई जाती। हालांकि, इस संबंध में ग्राम सचिव का पक्ष सामने नहीं आया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |