Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मेडिकल स्टोर में मारपीट का मामला! उधारी और दवा के रिएक्शन को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे


अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मुसवापुर चैराहा स्थित मेडिक्स हेल्थकेयर मेडिकल स्टोर में हुई मारपीट का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस जांच में जुटी है।मेडिकल स्टोर संचालक मुकेश कुमार द्विवेदी का आरोप है कि एक ग्राहक पर दवा के 850 रुपये बकाया थे। जब उन्होंने उधारी की रकम मांगी तो ग्राहक गाली-गलौज करने लगा और विवाद बढ़ने पर दुकान के अंदर उनके साथ मारपीट की। उनका आरोप है कि चप्पल से हमला किया गया, सिर और गर्दन पकड़कर काउंटर पर पटकने का प्रयास किया गया तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।वहीं, दूसरे पक्ष के सौरभ पांडे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनका मेडिकल संचालक से किसी प्रकार का रुपये का लेनदेन नहीं है। उनका कहना है कि उन्होंने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी थी, जिसे लेने के बाद उन्हें रिएक्शन हो गया। इसी की शिकायत करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। उनका आरोप है कि मेडिकल संचालक उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। मुंशीगंज थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |