Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः सड़क दुघर्टना में दो घायल


संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के दो भिन्न-भिन्न स्थानों पर सड़क दुर्घटना में एक युवक व एक महिला घायल हो गए  दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को घर जाने व महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रभावती देवी पत्नी मुन्नालाल निवासी पूरे उपाध्याय थाना अंतू  जनपद प्रतापगढ़ उम्र 47 साल अपने पुत्र के मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर विशेश्वरगंज जा रही थी। लोहिया नगर- विशेश्वरगंज मार्ग सोनारी मोड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई जिससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला प्रभावती देवी सड़क पर गिर गई जिनके सिर में गहरी चोट आ गई एंबुलेंस के माध्यम से प्रभावती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पर किया गया। थाना क्षेत्र के डेहरा पाण्डेय का पुरवा निवासी कमल मिश्रा पुत्र दिवाकर मिश्रा अपने घर से ई रिक्शा से विशेश्वरगंज बाजार आ रहे थे अचानक ब्रेकर के पास ई रिक्शा के उछाल से उनके सिर पर गहरी चोट लग गई एंबुलेंस के माध्यम से कमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार में सर में कटे हुए स्थान पर टांका लगाकर व दवा देकर घर भेज दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |