Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: अनाज की बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी


तिलोई/अमेठी। मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सबा अस्पताल के पास अनाज से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।यह हादसा मोहनगंज-तिलोई मार्ग पर गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे हुआ। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक और उस पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए।जानकारी के अनुसार,थानाक्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे बहुआ निवासी किसान मोनू जायसवाल और राम संजीवन अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में अनाज भरकर जायस की गल्ला मंडी जा रहे थे।सबा अस्पताल के समीप पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई।और सड़क के किनारे एक गहरे पानी वाले गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने ट्रैक्टर चालक मोनू जायसवाल और राम संजीवन को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में मोनू जायसवाल को हल्की चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |