Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः कल नहीं आएगा पानी, ऐशबाग यार्ड में बिजली काम के चलते कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित


लखनऊ। राजधानी में बुधवार, 29 जुलाई को शहर के बड़े हिस्से में पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। नगर निगम और जलकल विभाग के अनुसार ऐशबाग यार्ड स्थित 33ध्11 केवी विद्युत उपकेंद्र में पोल और एंटी-काइट नेट लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण ऐशबाग जलकल से होने वाली जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

जलकल विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे संभावित किल्लत से बचने के लिए समय रहते पानी का आवश्यक भंडारण कर लें।स

लालबाग, नाका हिंडोला, चारबाग, यहियागंज, कैसरबाग, माल एवेन्यू, हजरतगंज (आंशिक), मौलवीगंज, ऐशबाग, भदेवां, निशातगंजध्न्यू हैदराबाद (आंशिक), लाटूश रोड, मोतीनगर, आर्यनगर, गढ़ी कनौरा, करेहटा, अंबेडकर नगर, छितवापुर, फैजाबाद रोड, मनकामेश्वर वार्ड, बाबूगंज और आसपास के क्षेत्रों मे पानी की आपूर्ती सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक बाध्य रहेगी।

विभाग ने इस दौरान होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए जनता से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |