Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी किया गया बंद, इंटरचेंज की सुविधा भी नहीं


दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है। सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बावजूद CJP का कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना स्थल पर प्रदर्शनकारी रात भर जमा रहे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कई बार आस-पास में हिंसा भी देखने को मिली। इस कारण DMRC ने सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों को बंद कर रखा है। अब DMRC ने बताया है कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी DMRC ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक हैंडल से जानकारी दी है कि "नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। किसी भी असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है।" आपको बता दें कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन आम यात्रियों के लिए काफी अहम माना जाता है। यहां से लोग दिल्ली रेलवे स्टेशन, IGI एयरपोर्ट समेत कई अहम जगहों पर जाते हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले DMRC ने शुक्रवार 24 जुलाई, 2026 के लिए 17 मेट्रो स्टेशन को बंद रखने की जानकारी दी थी। बताया गया था कि 17 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार को सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अब लिस्ट में नई दिल्ली के जुड़ने के बाद बंद रहने वाले मेट्रो स्टेशन की संख्या 18 हो गई है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |