प्रतापगढः मारपीट व गालीगलौज को लेकर कसा गया शिकंजा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
July 06, 2026
प्रतापगढ़। आम के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुई भिडन्त को लेकर जिले की लीलापुर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियो पर शिकंजा कसा है। दरोगा सुमित वर्मा पांच जुलाई को फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। देर रात पुलिस को जरिए फोन सूचना हुई कि सराय मकई गांव में आम के बंटवारे को लेकर दो पक्षो मे मारपीट हुई है। मौके पर पुलिस टीम पहुंची तब आरोपी वहां से जा चुके थे। जांच के आधार पर दरोगा की तहरीर पर प्रथम पक्ष के अलकैफ पुत्र नौसाद, रैफुलनिशा पत्नी मो0 मुस्तकीम, आयाज पुत्र वहीद तथा दूसरे पक्ष के तरन्नुम पत्नी मेराज, मेराज पुत्र मो0 रकीब, असलान पुत्र मो0 रकीब व तसमीन पत्नी इमरान के खिलाफ लाठी डंडे से मारपीट व गालीगलौज तथा जानलेवा धमकी का केस दर्ज किया है।
.jpg)