लखनऊ: तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक चोटिल , टूटी पैर की हड्डी, केस दर्ज
July 15, 2026
आलमबाग। कोतवाली इलाके मे रविवार शाम एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया और हादसे में युवक के पैर की हड्डी टूट गई। पारा थाना क्षेत्र स्थित बल्देव खेड़ा निवासी राधेश्याम पुत्र स्व. गुरुप्रसाद के अनुसार बीते 13 जुलाई सोमवार शाम करीब 8रू55 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके 42 वर्षीय बेटे अजय उर्फ दधीच का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि आलमबाग कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर चैराहा, राजकीय उद्यान के पास भीड़ लगी है। आरोप है कि पूछताछ में सामने आया कि वाहन संख्या यूपी 32 जीएक्स 1528 के चालक सुनील दीक्षित पुत्र रमेश दीक्षित, निवासी आनंद नगर आलमबाग ने लापरवाहीपूर्वक तेज गति से वाहन चलाते हुए पैदल पथ पर चढ़ाकर उनके बेटे अजय को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनके बेटे अजय के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। घटना की सूचना पर पहुंची कंट्रोल रूम पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उनके घायल बेटे को इलाज के लिये नजदीकी लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद उन्होंने स्थानीय आलमबाग कोतवाली में लिखित शिकायत की है। आलमबाग कोतवाली प्रभारी बृजेश त्रिपाठी ने बताया पीड़ित के पिता की शिकायत पर गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है।
.jpg)