Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: डॉक्टर से घर लौट रही महिला से चेन लूट, केस दर्ज


आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र मे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने डॉक्टर से घर लौट रही महिला को निशाना बना गले मे झपट्टा मार सोने की चेन लूट फरार हो गए। आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर-ओ मानसरोवर योजना निवासी शोभित सरन पुत्र त्रिपुरारी सरन ने बताया कि बीते 26 जून रात करीब 9रू47 बजे वह अपनी पत्नी राखी सरन को डॉक्टर विक्रांत खन्ना को दिखाकर स्कूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आशियाना के पार्क नंबर 10 के पास दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों  ने उनकी पत्नी के गले में पहनी चेन झपट्टा मारकर छीन ली और मौके से फरार हो गए। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को कंट्रोल नंबर पर सूचना देने के साथ स्थानीय आशियाना थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर लूट की धारा में केस दर्ज कर लुटेरों के फुटेज खंगाल तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |