Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: अपार्टमेंट में देर रात हंगामा, महिला से अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोपय किरायेदार समेत कई लोगों पर केस दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अपार्टमेंट में देर रात हुए विवाद के बाद एक महिला ने किरायेदार समेत कई लोगों पर मारपीट, अभद्रता, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया  फ्लैट संख्या-402 विटाना देवी अपार्टमेंट निवासी रूचि सिंह पत्नी पवनेश सिंह के अनुसार फ्लैट संख्या-202 में किरायेदार के रूप में रहने वाले मनीष अरोड़ा के यहां लंबे समय से देर रात शराब पार्टियां होती हैं और संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है। आरोप है कि बीते 12 जुलाई की रात परिसर में कार खड़ी करने को लेकर सुरक्षा गार्ड और मनीष अरोड़ा के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मनीष अरोड़ा, उनकी बहन और अन्य लोगों ने गार्ड के साथ मारपीट की। वही पीडिता का कहना था  विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ अभद्रता की और उनके नाबालिग बच्चों के सामने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जिसकी जानकारी उसने पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर दी। जहाँ सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया, लेकिन बाद में आरोपियों ने कूलर और गैस चूल्हे सहित घरेलू सामान में तोड़फोड़ कर दी। जिसके चलते उन्होंने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |