दिल्ली तक पहुंची भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई, जंतर-मंतर पर हो रहा प्रदर्शन
July 12, 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर तक भरत तिवारी को इंसाफ दिलाई की लड़ाई पहुंच गई है। भरत के भाई चंदन तिवारी का जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना करने वाले हैं। करणी सेना और परशुराम सेना भी इस धरने में शामिल हैं। भरत तिवारी का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को जेल भेजने की मांग को लेकर ये धरना प्रदर्शन रखा गया है। भरत तिवारी के गांव वाले और परिवार वालों ने फेक एनकाउंटर का आरोप लगाया है।
भरत तिवारी के भाई ने बातचीत करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो अब दिल्ली को अपनी बात सुनाएंगे। जब तक उनकी बात सुनी नहीं जाएगी, अनशन करते रहेंगे।
बता दें कि 17 जून, 2026 को बिहार के आरा में हुए एनकाउंटर की चर्चा पूरे देश में है, जब भरत तिवारी को पुलिस ने गोली मार दी थी। पहले तो पुलिस ने कहा था कि भरत तिवारी ने पुलिसवालों पर फायरिंग की थी लेकिन बाद में भरत तिवारी के फेसबुक लाइव का वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपनी पिस्टल पुलिसवालों के सामने फेंकता नजर आ रहा था।
इसी वीडियो के सामने आने के बाद से बवाल मचा है। बिहार में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जातिवादी संगठन भरत तिवारी के समर्थन में आ खड़े हुए हैं। हालांकि, इस मामले में न्यायिक जांच चल रही है। केस भी दर्ज हुआ है लेकिन किसी भी पुलिसवाले की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसे लेकर लोगों में गुस्सा है। जान लें कि भरत तिवारी को गोली लगने के बाद सबसे पहले जिस डॉक्टर सर्जन डॉक्टर एच एम अंसारी के पास ले जाया गया था, उन्होंने बताया था कि भरत तिवारी को 4 से 5 गोलियों लगी थीं।
