Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नजफगढ़ में एक कैब में अजीब हालत में मिली लाश, सिर सीट के नीचे और पैर ऊपर


दिल्ली के नजफगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यूईआर-II इलाके में साईं मंदिर के पास एक कैब के अंदर किसी व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जानकारी अनुसार जिस समय शव बरामद किया गया, तो उसका सिर सीट के नीचे था और पैर सीट के ऊपर। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर औंधे मुंह पड़े इस शव को देख न केवल आम लोग बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस के भी होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि ये डेड बॉडी यूपी के कानपुर नम्बर की कैब से मिली है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, 08 जुलाई 2026 को नजफगढ़ पुलिस को एक पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि दिचाऊं डिपो और साईं मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी किसी कार में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। जब पुलिस ने गाड़ी के अंदर देखा, तो नजारा बेहद खौफनाक था क्योंकि मृतक गाड़ी के अंदर औंधे मुंह पड़ा था। जिस वजह से मामला ओर भी ज्यादा सनसनीखेज हो गया। शव को इस अजीब स्थिति में देखकर पुलिस भी हैरान रह गई कि आखिर यह कोई हादसा है या फिर हत्या का मामला है।

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मृतक की पहचान 40 वर्ष के नीरज शुक्ला के रूप में हुई। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाले था और उनके पिता का नाम श्री दिनेश शुक्ला है। घटना की जानकारी मिलते ही जांच के लिए क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

फिलहाल मौत के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। द्वारका जिले के डीसीपी के अनुसार, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल शव को शवगृह में रखवा दिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने और कैब के दिल्ली में आने के रूट की जांच करने में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |