Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः टैंक विस्फोट में झुलसे ट्रक चालक ने तोड़ा दम! चार दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम


बीसलपुर। चार दिन पहले ट्रक की टंकी में वेल्डिंग के दौरान हुए भीषण विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसे ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे चालक ने गुरुवार को अंतिम सांस ली। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी वाहिद अली 13 जुलाई को अपने ट्रक की लीक हो रही टंकी की मरम्मत कराने के लिए ग्राम जोगीठेर स्थित मोनीस की वेल्डिंग की दुकान पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि टंकी का ढक्कन बंद होने के कारण उसके भीतर गैस बन गई थी। जैसे ही वेल्डिंग शुरू हुई, तेज धमाके के साथ टंकी फट गई। हादसे में ट्रक चालक वाहिद अली, ट्रक मालिक रवि तथा दुकानदार मोनीस गंभीर रूप से झुलस गए थे। वाहिद अली की हालत नाजुक होने पर उन्हें भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सरवरी बेगम, दो पुत्र शाहिद अली और गुड्डू तथा पुत्री फूलवानो को छोड़ गए हैं। तीनों बच्चों का विवाह हो चुका है। पति की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |