Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: समाजवादी पार्टी नेताओं ने गांव-गांव जाकर पीडीए को मजबूत करने की जनता से की अपील


2027 में पीडीए की सरकार बनाने का लिया संकल्प, किसानों और नौजवानों की समस्याओं का उठाया मुद्दा

शाहबाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर, अनुसूचित मोर्चे के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र बाबू एडवोकेट, अधिवक्ता संघ की राष्ट्रीय सचिव धनेंद्र सिंह यादव और कुंवर पाल गुप्ता ने बुधवार को क्षेत्र के ग्राम ठिरिया जदीद, ग्राम चाकासी, ग्राम मधुकर तथा ग्राम खदेंली सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान नेताओं ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन को मजबूत करने के लिए ग्रामवासियों से अपील की।

दौरे के दौरान नेताओं ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए को मजबूत करना बेहद जरूरी है, ताकि वर्ष 2027 में पीडीए की सरकार बन सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों को खाद को लेकर लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्र में तरह-तरह की परेशानियां व्याप्त हैं, जिनसे निजात दिलाना जरूरी है।

नेताओं ने कहा कि पीडीए की सरकार बनने पर पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और क्षेत्र का चैमुखी विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने और समाज को खुशहाली के रास्ते पर आगे ले जाने की बात कही।

इस कार्यक्रम में रामू गुप्ता, श्रीपाल गुप्ता, सतवीर गुप्ता, बृजलाल श्रीवास्तव, जयपाल दिवाकर, मित्रपाल दिवाकर, देवराज दिवाकर, वासुदेव कश्यप, रामवीर दिवाकर, जगनंदन गुप्ता, नंदकिशोर दिवाकर, छत्रपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |