Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुरः बंद पड़ा राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय


संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर के मिश्रौली बड़गांव- सरैया बड़गांव सीमा पर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बहिरंग -बड़गांव बीते एक माह से बंद होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है चिकित्सालय को बिना सूचना की बंद करने पर आने वाले मरीज निराश होकर लौटने को मजबूर है। संग्रामपुर मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आयुर्वेदिक चिकित्सा उपचार के लिए यह चिकित्सालय बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मधुपुर खदरी - गंगापुर- मिश्रौली बड़गांव- बड़गांव - कंसापुर- मुहीबशाह सहित दर्जनों गांव के लोग इलाज कराने आते थे लेकिन चिकित्सालय बंद होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है की मजबूरी में अंग्रेजी दवाई का सेवन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों डॉक्टर संजय द्वारा मरीज का इलाज नियमित रूप से किया जाता था लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद अस्पताल अधिकतर बंद ही रहता है ना तो यहां कोई फार्मासिस्ट है और ना ही चिकित्सक।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |