Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल


संग्रामपुर/अमेठी। अमेठी जिले के थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कैथोला गांव में गुरुवार सुबह 8 बजे रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जाचं शुरू कर दी। कैथोला गांव निवासी रामप्यारे पुत्र नान्हू  के परिवार की महिला ने थाना संग्रामपुर पुलिस को बताया कि हम निर्माण कार्य कर रहे थे कि विपक्षी कंचन पत्नी गोविंद वर्मा और गांव वालों ने मिलकर हमसे जमकर मारपीट की मारपीट में हम तीन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करते साफ नजर आए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले के गंभीरता से लेते हुए  दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जानकारी ली और सभी को शांति भंग में कार्यवाही की। थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि रास्ते के विवाद लेकर कैथोला निवासी कंचन वर्मा पत्नी गोविंद वर्मा और राम पियारे परिवार से मामला चल रहा था। हमने दोनों पक्ष को किसी को  निर्माण कार्य करने के लिए रोका था लेकिन आज एक पक्ष राम पियारे परिवार अपने नात रिश्तेदार को बुलाकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहां सुनी हुई फिलहाल मामले को संज्ञान में लेते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |