Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिलोई: किशोर की नाले में डूबकर हुई मौत


तिलोई/अमेठी। जिले के मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुटमरा स्थित नइया नाले में नहाने गए एक किशोर की डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब दो बजे क्षेत्र के मोती का पुरवा मजरे रस्तामऊ निवासी 16 वर्षीय किशोर सुजल कुमार कुटमरा स्थित नइया में दोस्तों संग नहाने गया था जहां नइया के गहरे पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।सुजल अपने दोस्तों के साथ नाले में नहाने गया था और गहरे पानी में चला गया।सुजल के दोस्तों ने उसे काफी देर तक खोजने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं मिला तो उन्होंने घबराकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद सुजल का शव पूरे शिवसिंह मजरे अरियावां के पास मिला।स्थानीय लोगों ने शव को बाहर निकाला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय वह किसी भारी वस्तु से टकरा गया, जिससे उसे चोट लगी और वह बेहोश हो गया।मृतक सुजल अपने घर का इकलौता बेटा था। उसकी मां का कुछ समय पहले निधन हो गया था। उसके पिता दिल्ली में निजी नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सुजल अपने दादा और दादी के साथ रहता था और तिलोई स्थित आरबीएस इंटरमीडिएट कॉलेज में नौवीं कक्षा का छात्र था। सुजल की मौत की खबर से दादा सहित पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है। मृतक किशोर के दादा गुरुचरण ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |