लखनऊ। नगर निगम द्वारा अलीगंज के कपूरथला मार्केट में विशेष स्वच्छता जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय पार्षद पृथ्वी गुप्ता और श्लखनऊ स्वच्छता अभियानश् के क्षेत्रीय निदेशक अभय रंजन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रैली व नुक्कड़ नाटक के जरिए दुकानदारों और आम नागरिकों को जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान व्यापारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने, दुकानों के बाहर डस्टबिन रखने और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग करने की अपील की गई। पार्षद पृथ्वी गुप्ता ने कहा कि जनभागीदारी से ही लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।
