Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मंदिर स्थापना उत्सव को लेकर हुआ भण्डारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


लालगंज/प्रतापगढ़। स्थानीय लालगंज ब्लाक परिसर स्थित शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित हुए भण्डारे में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी दिखी। वहीं धार्मिक उत्सव में शिव भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। भगवान शिव के अभिषेक की भव्यता देख श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध देखा गया। देर शाम तक हुए भण्डारे में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध प्रसाद ग्रहण किया। आरती संध्या के साथ शिव स्तुति से जुड़े भजनों में भी श्रद्धालुआंे को भावविभोर देखा गया। ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज ने भगवान शिव की श्रद्धालुओं के साथ आरती उतारी। संयोजक चन्द्रमौलि सिंह ने भजन संध्या का संचालन किया। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश शुक्ल, विजय तिवारी, दिनेश पाण्डेय, बजरंगी पाण्डेय, प्रीतेन्द्र ओझा, श्रेयश्कर पाण्डेय, रेनू यादव, अंकुर पाण्डेय, मो. रियाज, आत्माराम मौर्य, ओपी पटेल आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |