Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सिंहपुरः विवादों में लेखपाल, मारपीट का आरोप


सिंहपुर/अमेठी।
तहसील तिलोई के सिंहपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा आजादपुर में तैनात लेखपाल अखंड प्रताप सिंह एक बार फिर आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। कुछ समय पूर्व पूरे भट्ठा मजरे आजादपुर की दलित, दिव्यांग एवं वृद्ध विधवा श्रीमती सीतापति ने अपनी बैनामाशुदा भूमि के मामले में लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी अमेठी और राजस्व विभाग से न्याय की गुहार लगाई थी। अब उन्हीं के खिलाफ मारपीट और अभद्रता का एक नया मामला थाना इन्हौना पहुंचा है। उन्नाव जिले के थाना अजगैन क्षेत्र के ग्राम टिकण मऊ निवासी आनंद रावत पुत्र देसराज पासी ने थाना इन्हौना में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने साथियों विकास रावत, दीपक रावत और विष्णु रावत के साथ ग्राम सभा आजादपुर में जामो  निवासी आमिर मुन्ना की जमीन पर नहर के पास ठेकेदारी पर बाउंड्री निर्माण कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान लेखपाल अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे, गाली-गलौज की और प्लास्टिक की पाइप से मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि इस घटना में उन्हें चोटें आई हैं और उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, लेखपाल अखंड प्रताप सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि संबंधित लोग नाले की भूमि पर कब्जा कर बाउंड्री निर्माण कर रहे थे थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और तथ्यपरक जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |