सिंहपुर: थाना परिसर में दक्षिणमुखी हनुमान जी भव्य निकाली गई शोभायात्रा
July 15, 2026
सिंहपुर/अमेठी। सिंहपुर क्षेत्र के इन्हौना कस्बे में दक्षिणमुखी हनुमान जी की भव्य शोभायात्रा इन्हौना थाना परिसर से श्रद्धा एवं उत्साह के साथ प्रारंभ हुई। शोभायात्रा रत्नेश्वर मंदिर, इन्हौना चैराहा और ज्वाला देवी मंदिर होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने ष्जय श्री रामष् और ष्जय बजरंगबलीष् के जयघोष लगाए तथा विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत कियज्ञं शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चैबंद रही। थाना प्रभारी विवेक सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक छबीनाथ यादव, कृष्ण मोहन मिश्रा, सुधीर कुमार, अनिल कुमार द्विवेदी सहित कांस्टेबल अभिषेक यादव, आदि ने रोड पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया कार्यक्रम में समाजसेवी राम किशोर त्रिवेदी (बब्लू भैया), अनुराग मिश्रा प्रधान राजा फतेहपुर देवेंद्र शुक्ला पप्पू बाबू शिरीष गुप्ता, पिंटू सिंह,तेज नारायण मिश्रा, सियाराम दत्त मिश्रा, रिंकू सिंह दुर्गेश दिक्षित, सौरभ यादव,बच्चू लाल, राजेश मौर्य, जिला पंचायत सदस्य विकास यादव, , अनलेश साहू, सुनील पासी, मन्नू त्रिवेदी (कोटेदार) सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रत्नेश्वर मंदिर समिति एवं सभी भक्तजनों द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में क्षेत्र के लोग सामिल हुए।
