अमेठीः बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
July 15, 2026
अमेठी। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी.) के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर जनपद अमेठी इकाई ने जिला अध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी, अमेठी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बिजली मीटरों की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने, उपभोक्ताओं की सहमति के बिना विद्युत लोड बढ़ाने पर रोक लगाने, अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी की वसूली समाप्त करने, 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार खत्म करने तथा अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।जिला अध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। व्यापार एवं उद्योग को बढ़ावा देने तथा आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली विभाग की जनविरोधी नीतियों पर तत्काल पुनर्विचार आवश्यक है। उन्होंने सरकार से व्यापारियों और आम जनता के हित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील जायसवाल, जिला महामंत्री राहुल लोहिया, जिला संगठन महामंत्री हिमांशु अग्रहरि, नगर अध्यक्ष सोनू कसौधन, जिला युवा महामंत्री पवन वैश्य, नगर महामंत्री संदीप अग्रहरि, नगर उपाध्यक्ष अखलेश अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, विकास पासवान, जिला युवा उपाध्यक्ष हिमांशु कसौधन, शक्ति कसौधन सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
