लखनऊः जमीन विवाद में भाई पर मारपीट,धारदार हथियार से सिर पर हमला करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
July 28, 2026
आलमबाग। कृष्णा नगर कोतवाली मे एक युवक ने थाना क्षेत्र मे रहने वाले अपने भाई सहित पांच अज्ञात लोगो पर जमीन विवाद के चलते गाली गलौज, मारपीट करने के साथ धारदार हथियार से सिर पर हमला करने का आरोप लगा नामजद केस दर्ज कराया है। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र की अवध विहार कॉलोनी निवासी अनवर हुसैन पुत्र रज्जन अली के अनुसार 27 जुलाई सोमवार की दोपहर 2.30 बजे अलीनगर सुनहरा स्थित रामसागर हॉस्टल के पास उनके भाई जुबैर हुसैन पुत्र रज्जन अली ने जमीन के विवाद के चलते पांच अज्ञात लोगो संग मिलकर उन्हें घेर बेरहमी से पिटाई करने के साथ धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर घायल कर फरार हो गए। वही पीड़ित का कहना है कि आरोपी भाई पहले भी पुरानी रंजिश के चलते करीब 12 युवकों को बुलाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। जिसके चलते उन्होंने अपना उपचार कराने के बाद स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे अपने भाई सहित अज्ञात पर मारपीट, धमकी सहित धारदार हथियार से सिर पर हमला करने का आरोप लगा लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर गाली गलौज मारपीट धमकी की धारा मे मुकदमा दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।
.jpg)