Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः पेड़ से लटका मिला युवक, क्षेत्र में मचा हड़कंप


आलमबाग । इलाके के रेलवे कॉलोनी श्रम विहार मवैया में रेलवे की खंडहर बिल्डिंग के पीछे पेड़ की डाल से मंगलवार शाम एक युवक रुमाल के सहारे फंदे से लटका हुआ देख क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से मृतक की पहचान हो जाने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आलमबाग इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवक के जेब से मिले मोबाइल फोन के द्वारा मृतक युवक के चाचा वीरेंद्र ने मृतक युवक की पहचान फैजुल्लागंज थाना मरियाहू निवासी अरुण (28) के रूप में की है। चाचा के अनुसार मृतक नाका के राजेंद्र नगर में एक कारोबारी के यहां गेटकीपर का काम करता था। परिजनों की मौजूदगी में मृतक युवक का पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |