प्रतापगढ़ः कम वर्षा से नहरों में जल संकट, किसानों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील
July 16, 2026
प्रतापगढ़। जिले में गुरुवार को अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खण्ड-51 ने जिले के समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने तथा आगामी दिनों में भी पर्याप्त वर्षा की सम्भावना कम होने के कारण नदियों एवं नहरों में जल उपलब्धता अपेक्षाकृत कम है। फलस्वरूप जौनपुर शाखा से पोषित चिलबिला राजवहा प्रणाली, नागापुर राजवहा प्रणाली तथा उनसे सम्बद्ध समस्त माइनरों में रोस्टर के अनुसार भी पूर्ण क्षमता से सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होने सभी कृषक बन्धुओं से अनुरोध किया है कि नहर के जल के साथ-साथ सिंचाई के अन्य उपलब्ध साधनों की भी व्यवस्था रखें, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें तथा अधिक जल की आवश्यकता वाली फसलों से यथा संभव बचें साथ ही नहर के ऊपरी क्षेत्र के कृषक सिंचाई कार्य पूर्ण होने के उपरांत अपने गूलध्कुलावा निकास बंद कर दें जिससे नहर के निचले क्षेत्र के कृषकों को भी सिंचाई हेतु जल का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।
.jpg)