Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः एसर, इंटेल और इन्फिनिटी लर्न ने नीट सीबीटी की तैयारी के लिए भारत का पहला इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम पेश किया! भारत का पहला नीट रेडी लैपटॉप लॉन्च


लखनऊ। नीट 2027 के कंप्यूटर आधारित टेस्ट प्रारूप को ध्यान में रखते हुए एसर, इंटेल और श्री चैतन्य एजुकेशनलइंस्टीट्यूशन्स की पहल इन्फिनिटी लर्न ने भारत का पहला इंटीग्रेटेड श्नीट रेडीश् इकोसिस्टम लॉन्च किया है। इस साझेदारी के तहत पेश किया गया भारत का पहला श्नीट रेडीश् लैपटॉप छात्रों को तकनीक, एआई-संचालित लर्निंग प्लेटफॉर्म और डिजिटल आत्मविश्वास प्रदान करेगा, ताकि वे नई परीक्षा प्रणाली के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।यह समाधान एसर के इंटेल प्रोसेसर से लैस एस्पायर सीरीज लैपटॉप, इंटेल की उन्नत कंप्यूटिंग तकनीक और इन्फिनिटी लर्न के एआई-आधारित नीट प्रिपरेशन इकोसिस्टम को एक मंच पर लाता है। इसका उद्देश्य छात्रों को कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के लिए आवश्यक तकनीकी दक्षता और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है।हर वर्ष 22 लाख से अधिक छात्र नीट परीक्षा में शामिल होते हैं, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत अभ्यर्थी टियर-2, टियर-3 और ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। ऐसे में सीबीटी प्रारूप में बदलाव के साथ शैक्षणिक तैयारी के साथ डिजिटल तैयारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण हो गई है। नया इकोसिस्टम इस डिजिटल अंतर को कम करने और छात्रों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।लैपटॉप में पहले से इन्फिनिटी लर्न ऐप, एआई मेंटर ।प्छ।, लाइव एवं रिकॉर्डेड क्लासेस, चैप्टर-वार एडैप्टिव प्रैक्टिस, क्यूरेटेड स्टडी मैटेरियल, मॉक टेस्ट, टेस्ट सीरीज, विस्तृत परफॉर्मेंस एनालिटिक्स और नीट सीबीटी सिमुलेशन उपलब्ध है। इससे छात्र परीक्षा से पहले ही डिजिटल वातावरण में अभ्यास कर सकेंगे और अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकेंगे।श्री चैतन्य एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स की सीईओ एवं डायरेक्टर तथा इन्फिनिटी लर्न की संस्थापक सुषमा बोप्पना ने कहा कि नीट के सीबीटी प्रारूप में बदलाव के साथ डिजिटल तैयारी भी शैक्षणिक तैयारी जितनी ही आवश्यक हो गई है। एसर इंडिया के प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हरीश कोहली ने कहा कि सही तकनीक और भरोसेमंद डिवाइस छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन्फिनिटी लर्न के फाउंडिंग सीईओ उज्ज्वल सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नीट 2027 में छात्रों की सफलता उनकी प्रतिभा से तय हो, न कि तकनीक तक पहुंच से। वहीं इंटेल एपीजे क्षेत्र के वाइस प्रेसिडेंट एवं मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष विश्वनाथन ने कहा कि इंटेल आधारित पीसी छात्रों को एआई-संचालित सीखने और भविष्य की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए आवश्यक प्रदर्शन और विश्वसनीयता प्रदान करते हैं।यह श्नीट रेडीश् लैपटॉप फिलहाल केवल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। इसकी शुरुआती ईएमआई ₹2,500 प्रति माह से शुरू होती है, जिससे देशभर के मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए डिजिटल तैयारी और गुणवत्तापूर्ण नीट शिक्षा तक पहुंच और अधिक सुलभ हो सकेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |