Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: हनुमंतपुरम द्वितीय फैजुल्लागंज में आयोजित हुआ बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल द्वारा निशुल्क 77 वाँ स्वास्थ्य शिविर


लाभार्थियों को निःशुल्क परामर्श, दवा वितरण के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्ष वितरण भी किया गया

लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में हनुमंतपुरम द्वितीय फैजुल्लागंज में निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 50 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 159 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में पंकज कुमार 35 वर्ष को जुकाम बुखार की, सतीश निगम 73 वर्ष को कमर दर्द, सुरेंद्र कुमार 55 वर्ष को घुटनों में दर्द, संजीव 47 वर्ष को घुटने में दिक्कत का उपचार प्रदान किया गया। 

साथ ही साथ रामसनेही, आंशिक, सहित कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच के साथ दवा दी गई। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |