Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: अनियंत्रित कार ने पुल के नीचे बैठे मोची को रौंदा,मौके पर मौत! परिजनों ने लिखित थाने पर दी तहरीर, परिजनों का रो-रो कर बेहाल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौंजा चैराहे फ्लाइओवर ब्रिज के नीचे कार सवार ने मोची का काम कर रहे व्यक्ति को रौंदते हुए काफी दूर घसीटा जिससे मोची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इटौंजा के मरपा गांव निवासी प्रेम गौतम 55 वर्षीय जोकि मोची का काम पुल के नीचे किनारे बैठकर करते थे, उनको डिजायर कार नंबर यूपी 32 आर यूं 8493 ड्राइवर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचतनामा कर पोस्टमार्टम लखनऊ भेज दिया। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं प्रेम गौतम अविवाहित थे और मेहनत मजदूरी कर स्वयं अपना पालन-पोषण करते थे। परिवार में उनके भाई और बहू हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |