Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुरः विद्युत कटौती से किसान परेशान, जिम्मेदार अंजान


जगदीशपुर /अमेठी। सरकार जहाँ रोस्टर के हिसाब से किसानों को अट्ठारह घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए जिम्मेदारों को कडे निर्देश जारी किए हैं तो वहीं चल रही धान रोपाई के समय निरंतर हो रही विद्युत कटौती के चलते धान की रोपाई बाधित होती जा रही है आला अफसर बेखबर हैं। विकास खण्ड के अंतर्गत देवकली,कटेहटी, रानी गंज,नौड़ाड सरेसर,सिरयारी पूरे शोहरत सिंह, परवेज पुर,मंगौली, जगदीशपुर, उरुवा, खैरात पुर मड़वा, कचनांव, पिछूती, गोमाडीह नसीराबाद पालपुर जलालपुर आदि गांवों में चरमाराई विद्युत व्यवस्था के चलते लुप दुप का खेल जारी रहता है जिसके कारण किसानों के खेतो मे चल रही धान की रोपाई बाधित हो रही है विद्युत ट्यूबवेल द्वारा खेतो मे पानी भर रहे किसान विद्युत कटौती होने के चलते खेतो मे पानी नही पहुंच रहा है आधे खेत मे पानी तो शेष सूखा पडा रहता है पता चला लाईट गोल हो गई रात दिन किसान लाईट के इंतजार मे बैठे बैठे बिजली विभाग की दुहाई देते रहते हैं गौरतलब हो कि यदि विद्युत कटौती का खेल इसी तरह जारी रहा आला अफसरो ने गौर ना किया तो किसानों की फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच कर सरकार की छवि धूमिल होती रहेगी। इस संबंध में एसडीओं  ने बताया कि विद्युत लाइन फाल्ट हों जाने के चलते विद्युत कटौती की समस्या चल रही है फिलहाल जल्द ही कटौती समाप्त होकर विद्युत आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से मुहैया कराई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |