Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: नहीं लग रहा अंगूठा निशान! सुनो सरकार! डीएपी के लिए दर दर भटक रहे किसान


जगदीशपुर /अमेठी। धान रोपाई के ऐन मौके पर डीएपी के लिए किसान इधर उधर भटक रहे हैं किसी का अंगूठा नहीं लग रहा है तो किसी के पास किसान फार्मर रजिस्ट्री अभिलेख मौजूद ना होने के चलते खाद मिलना जी का जंजाल बन गया है मजबूर किसान प्राइवेट दुकानों से अधिक कीमत देकर खाद खरीद रहे हैं जिम्मेदार बेखबर हैं। विकास खंड के अंतर्गत स्थित जगदीशपुर, जाफरगंज, वारिसगंज, मिश्रौली, रानीगंज, सरेसर, रस्तामऊ आदि सहकारी केंद्रों पर किसान खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं खाद उन्हीं किसानों को मिल रही है जिनके पास फार्मर रजिस्ट्री के अभिलेख मौजूद हैं।  अधिकतर किसानों के पास अभिलेख मौजूद ना होने के कारण केंद्र से बैरंग लौटा दिए जाते हैं जिसके चलते किसान प्राइवेट दुकानों पर जाकर महंगे दामों मे डीएपी व यूरिया खाद खरीदने को विवश हैं। प्राइवेट दुकानदार मौके का फायदा उठाते हुए अपनी जेबे भरने मे लगे हुए हैं जिम्मेदार सबकुछ जानते हुए अंजान बने हुए हैं। इस संबंध मे अपर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री अभिलेख जिनके पास मौजूद नहीं है उन्हे खाद नहीं मिलेगी प्राइवेट दुकानदारों के पास लाइसेंस होगा तभी तो बेंच रहें हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |