Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: उबाला हुआ पानी बरसात के दिनों में पीना लाभकारी


संग्रामपुर/अमेठी। रविवार को आये स्वास्थ्य मेले में मरीजों को चिकित्सकों द्वारा बरसात के मौसम खाने -पीने व साफ सफाई को लेकर परामर्श दी गई। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले को लेकर चण्डेरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 33 मरीजों का पंजीकरण हुआ इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं।सभी मरीजों को मुफ्त दवा मुफ्त जांच व स्वास्थ्य वर्धक मुफ्त परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य मेले में लगी पैरामेडिकल टीम व चिकित्सकों ने मेले में आये मरीजों को बरसात के मौसम में ताजा भोजन व उबला पानी पीने की सलाह दी मरीजों को बताया गया कि घरों के आसपास पानी जमा होने नहीं देना चाहिए यदि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है तो उस पानी में दवा डाल लेनी चाहिए जिससे मच्छरों का प्रजनन न हो सके और डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव रखा जा सकता है।मेले में महिला चिकित्सक व फार्मासिस्ट लैब टेक्नीशियन सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |